पॉलिटिकल

रमन सिंह पहुंचे हड़तालियों के बीच…. नियमितिकरण और अनुकंपा नियुक्ति की मांग को बताया जायज…..कहा- 24 दिन से हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मांग जल्द माने सरकार

रायपुर 3 अप्रैल 2022। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह रविवार को धरनास्थल में हड़ताली बिजलीकर्मियों के बीच पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने संविदा बिजलीकर्मियों के हड़ताल का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जायज बतायाथ उन्होंने कहा कि पिछले 24 दिनों से ये कर्मचारी आंदोलनरत है। जब उनकी सरकार थी तो इन्हें नियमित दो-दो साल के अंतराल में किया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 हजार लोग आंदोलन में बैंठे हैं। इनकी दो मांगें हैं एक तो इन्हें रेगुलर किया जाये, दूसरी 25 दिवंगत कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाये।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी 3 हजार पद खाली है, जिनमें इन्हें नियमित किया जा सकता है। लेकिन सरकार इनका नियमितिकरण नहीं कर रही है। जानबूझकर देरी की जा रही है, सरकार को तुरंत इनकी मांगों को पूरा किया जाना चाहिये। स्टेट पावर कंपनी में लाइन परिचारक को दो साल की परिवीक्षा अवधि पूरा करने पर नियमित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार उनके नियमितिकरण में देरी हो रही है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है। नवरात्र के मौके पर भी हड़तालियों का वक्त धरनास्थल पर गुजर रहा है। नवरात में हड़तालियों ने उपवास रहकर अपनी मांगों को पूरा कराने की मन्नत मां दुर्गा से की।

Back to top button