पॉलिटिकलहेडलाइन

“स्मृति ईरानी की स्मृति ठीक नहीं” CM भूपेश का तीखा तंज, ED-IT पर भी भड़के, बोले- नेताओं को परेशान जरूर कर सकते, वोट नहीं डलवा सकते

रायपुर 13 अगस्त 2023। जांजगीर में भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन मे भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भाजपा के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। पूर्व की रमन सरकार को चावल चोर करार देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व की सरकार ने कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ा, जहां उसने घोटाला नहीं किया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ में चावल घोटाले ही नहीं गरीबों के लिए बनने वाले शौचालय निर्माण में भी घोटाला किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन बेरोजगारी भत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने 15 साल में सिर्फ 98 करोड़ रूपये बांटे थे। उनके कार्यकाल में सिर्फ 300 रुपये बेरोजगारी भत्ता मिला करता था। छत्तीसगढ़ सरकार ने सिर्फ चार महीने में ही बेरोजगारी भत्ता सवा सौ करोड़ रुपये बांट दिये हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ईडी-आईटी को लेकर भी जमकर निशाना साथा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा यहां कांग्रेस से नहीं लड़ पा रही है तो आईटी और ईडी को भेज रही है।

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि ED-IT नेताओं को परेशान जरूर कर सकते हैं, लेकिन वोट नहीं डलवा सकते। छोटा सा राज्य है, लेकिन सबसे ज्यादा छापा यहीं पड़ा है। ये ईडी और आईटी वाले सिर्फ कांग्रेस के नेताओं को डराने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने इस दौरान स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि

स्मृति ईरानी की स्मृति ठीक नहीं है, वो स्मृति लोलुप का शिकार हो गयी है, पार्लियामेंट में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अडानी-अंबानी का विरोध करते हैं और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार इडानी को खदान देती है। स्मृति जी को पता नहीं है कि खदान भारत सरकार आवंटित करती है, रमन सिंह से उन्हें पूछना चाहिये कि यहां किसके दवाब में उन्होंने खदान दिया।

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर भी जमकर निशाना साधा, मुख्यमंत्री ने कहा कि ..

भाजपा के नेता तो झूठ बोलते ही थे, प्रधानमंत्री भी छत्तीसगढ़ आये तो झूठ बोलकर चले गये। उन्होंने कहा कि धान केंद्र सरकार के पैसे से खरीदा जाता है, जबकि छत्तीसगढ़ सरकार अपने पैसे से धान खरीदती है, तो ये झूठ बोलने वाली पार्टी है

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ऐलान किया कि जांजगीर मेडिकल कॉलेज का नाम मिनिमाता मेडिकल कालेज के नाम से होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौने 2 लाख करोड़ के आसपास की राशि डायरेक्ट ट्रांसफर हुई है। कोई बीच का आदमी नहीं है, हमने लोगों की जेब में सीधे पैसे डाले। इस साल हमने 107 लाख मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदे। तीसरे दिन खाते में पैसे पहुंच जाते थे। यह किसानों की सरकार है। इस साल 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदेंगे।

हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। 3 लाख, 30 लाख, 36 लाख मीट्रिक टन धान की हमने नीलामी की थी।कर्जमाफी, धान खरीदी का वादा हमने निभाया। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में हमने वादा निभाया। कर्ज माफी और धान खरीदी का जो वादा हमने किया था, उसे निभाया है।7 दिन बाद 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अगली किश्त किसानों के खातों में आएगी। छत्तीसगढ़ पूरे देश में इकलौता राज्य है जहां मजदूरों को भी 7 हजार रुपए की सालाना सहायता राशि दी जा रही है।

13 लाख परिवार से हम तेंदूपत्ता 4000 रुपए प्रति मानक बोरा खरीद रहे हैं। हमारे प्रदेश में किसान बढ़के अब 26 लाख हो गए हैं। हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारों को 112 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया। पूरे देश में गोबर कहीं नहीं खरीदा जाता लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में हम 2 रुपए प्रति किलो में गोबर खरीद रहे हैं। 42 लाख परिवारों को हम बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दे रहे हैं। 3800 करोड़ रुपए का लाभ मिला है। अब हम हर ब्लॉक में जैतखाम बनाएंगे। ग्राम पंचायत के माध्यम से सरपंच इसका निर्माण करवाएंगे। हम सभी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसा कोई समाज नहीं है जो यह कह सके कि सरकार ने हमें जमीन नहीं दी है, या जमीन में भवन निर्माण के लिए पैसे नहीं दिए है।

खेती किसानी की तरफ लोग लौट रहे हैं। 12 लाख से बढ़कर अब 26 लाख किसान प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जुड़े हैं। धान के साथ अन्य फसलों को भी योजना के दायरे में लाया गया है। छत्तीसगढ़ इकलौता प्रदेश है जहां गोबर खरीदी की जा रही है। किसान, मजदूर, गरीब, महिला, युवा सभी वर्गों के उत्थान का कार्य हमारी सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
प्रथम महिला सांसद मिनीमाता का निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा रहा है।हम यहां 25 एकड़ में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं, इस मेडिकल कॉलेज का नाम मिनीमाता के नाम से जाना जाएगा।हमने छत्तीसगढ़ के किसानों, मज़दूरों कर्मचारियों सभी के हित मे कार्य किया।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि 5 साल पूर्व किसानों की हालत खराब थी भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी का बोलबाला था। हमने किसानों की स्थिति को मजबूत बनाया। बिना किसी बिचौलियों के किसानों के खाते में पैसा सीधे अंतरित किया जा रहा है। हमने 107 लाख मैट्रिक टन धान किसानो से खरीदा है। हमने किसानों से कर्जा माफी का वादा किया था और उस वादे को निभाया। पूर्व सरकार में बेरोजगारी भत्ता केवल 300 रूपये मिलता था हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारो को 112 करोड रुपए दिए। 42 लाख परिवारों को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार ने आम जनता को अधिकार संपन्न बनाने का कार्य किया। सांस्कृतिक क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने देवगुड़ी योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ आदि योजनाओं के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है।

Back to top button