रायपुर 24 अप्रैल 2023। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह कर्नाटक चुनाव में प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। रमन सिंह 25 और 26 अप्रैल को कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बैंगलुरु जायेंगे। रमन सिंह विधानसभा की बोमनहल्ली सीट पर प्रचार करेंगे।
आपको बता दें कि बोमनहल्ली सीट पर 3 बार के विधायक भाजपा प्रत्याशी सतीश रेड्डी एम. प्रत्याशी है। रमन सिंह बोमनहल्ली के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही विगत 5 वर्षों में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर पत्रकार वार्ता में चर्चा करेंगे।