बिग ब्रेकिंग

BJP नेता की मुंहबोली बहन से रेप: भाजयुमो में प्रदेश महामंत्री नहीं बनाया तो शादी से किया इनकार….पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज, पीड़िता ने कहा, उसने कहा था….

मंदसौर 3 नवंबर 2021। BJP नेता ने पार्टी में बड़े पद की लालसा में एक बड़े नेता की मुंहबोली बहन को शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया और जब पद नहीं मिला तो शादी से इनकार कर दिया। अब महिला ने नेता पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ की FIR दर्ज करा दी है। इस मामले में भाजपा नेता के परिवार की चार महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है।

पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि वह एमए तक शिक्षित है तथा वर्ष 2012 में इंदौर में शादी हुई थी किंतु पति से मनमुटाव व पारिवारिक विवाद के कारण व पिहर में 7 वर्षीय बच्चे के साथ रह रही थी। वहीं आरोपी देशबंधु आर्य अभाविप पदाधिकारी होने के नाते 2001 से मैं परिचित थी। 2 सिंतबर 2015 को शाम को 7 बजे देशबंधु ने गाड़ी से भोपाल चलने के लिए घर बुलाया था।

पीड़िता ने उसके परिवार पर भी झांसा देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता शादीशुदा है और उसकी 6 साल की बच्ची है। नेता और महिला के बीच प्रेम संबंध बताए गए हैं। आरोप है कि महिला के भाजपा में बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं। आरोपी इसी संबंधाें का फायदा उठाकर भाजपा की यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री पद पाने की कोशिश में था। इसके लिए उसने महिला को फंसाया और लालच दिया कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन जब आरोपी को पद नहीं मिला ताे उसने महिला से किनारा कर लिया।

पीड़िता ने बताया अंतिम बार जब उसने देशबंधु से शादी की बात की थी, तब आरोपी ने पीड़िता को बताया कि वह बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाना चाहता था। मंदसौर विधायक और सांसद के अलावा एक और नेता के साथ पीड़िता के मुंहबोले भाई ने उसे युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नहीं बनने दिया। इसी गुस्से में उसने मुझे धोखा दिया। पीड़िता ने यह आरोप अपनी FIR में भी लगाए हैं।

Back to top button