क्राइमहेडलाइन

पति के शव के सामने पत्नी से रेप, डंडे से पीट-पीटकर पति को मारा, फिर धमकी देकर महिला से किया रेप, गिरफ्तार

अम्बिकापुर 3 अगस्त 2023। पति की हत्या कर पत्नी से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। मामला अंबिकापुर के दरीपारा का है। जानकारी के मुताबिक मृतक सुखलाल को अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक था। इस मामले में मृतक आरोपी कार्तिक कोरबा के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाकर पत्नी के साथ विवाद कर रहा था।

इसी दौरान गुस्से में आरोपी कार्तिक पहुंचा और सुखलाल को डंडे से पीटने लगा। पीटते-पीटते आरोपी ने सुखलाल को मार डाला। हत्या के बाद आरोपी युवक ने मृतक की पत्नी को धमकी देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने कहा कि जिस तरह से उसके पति को मारा है, उसे भी मार डालेगा। धमकी से डरी सहमी महिला के साथ आरोपी ने रेप किया। इस मामले में मणिपुर थाना व विशेष पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई कार्रवाई। घटना मणिपुर थाना इलाके की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रात आरोपी उस समय घर में पहुंचा था, जब पति-पत्नी सो रहे थे। आधी रात पति ने उसे देखकर पत्नी से अवैध संबंध होने की बात कही। इस दौरान विवाद बढऩे पर आरोपी ने डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद पत्नी को डरा-धमकाकर बलात्कार किया था। इस दौरान मृत पति की लाश बगल में ही पड़ी थी। दर्रीपारा स्थित निर्माणधीन मकान में झोपड़ी बनाकर जशपुर निवासी 42 वर्षीय सुखलाल रहता था। उसने एक महिला को पत्नी बनाकर रखा था। सोमवार की रात को सुखलाल व उसकी पत्नी खाना खाकर सो रहे थे। इसी बीच रात करीब 12 बजे पूर्व परिचित कार्तिक कोरवा 21 वर्ष सुखलाल की झोपड़ी में पहुंचा।

यह देख सुखलाल ने अपनी पत्नी के साथ कार्तिक के अवैध संबंध होने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान कार्तिक ने डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर सुखलाल को मौत के घाट उतार दिया। पति की लाश बगल में पड़ी थी, इधर आरोपी ने डरा-धमका कर उसकी पत्नी के साथ बलात्कार भी किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

Back to top button