बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

खुद ही मरा रावण: तीर से नहीं, पटाखे से मर गया रावण, दहन के पहले ही रावण धू-धूकर जल उठा

अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2023। पूरे देश में विजयादशमी का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार को अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में भी मनाया जाता है। जगह-जगह पर बुराई के प्रतीक रावन का पुतला दहन किया जाता है। पूरे प्रदेश में रावण दहन का नजारा दिखा। इस दौरान कई जगहों पर छिटपुट घटनाएं भी हुई।

अंबिकापुर में रावण खुद से ही मर गया। राम तीर धनुष के साथ तैयार थे, लेकिन तभी आतिशबाजी की वजह से निकली चिंगारी की चपेट में रावण का पुतला आ गया और फिर राम का तीर लगने से पहले ही रावण खुद ही धू धूकर जल उठा। दरअसल सरगुजा सेवा समिति जिला प्रशासन के द्वारा हर साल की तरह इस बार भी पीजी कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन का आयोजन किया गया था।

इस दौरान शानदार आतिशबाजी की भी तैयारी थी। पुतला दहन के पहले आतिशाबाजी हो रही थी, इसी दौरान आतिशबाजी की चिंगारियों से रावण का पुतला जल उठा। राम के वध बगैर ही रावण का दहन हो गया। इधर रावण दहन देखने हजारों की संख्या में शहर के लोग पहुंचे थे। आतिशबाजी के चिंगारियां से रावण दहन होने से भीड़ लौट पड़ी।

भिलाई में खुद ही जल उठा रावण

इधर भिलाई के स्मृति नगर में भी ऐसा ही नजरा दिखा। रावण दहन के पहले हुई आतिशबाजी में खुद ही रावण का दहन हो गया। दरअसल रावण दहन से पहले आकाशीय आतिशबाजी हो रही थी। तभी अतिशबाजी से उठी चिंगारी रावण के पुतले पर जा गिरी और फिर रावण खुद ही जल गया। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले उठी आग की लपटे उठने लगी। इधर रावण दहन देखने आए लोग मायूस होकर लौट गये।

Back to top button