हेडलाइन

CG NEWS : कलेक्टर ने किया सस्पेंड – 50 दिनों से गायब तहसील का सहायक ग्रेड-2 कर्मी,कलेक्टर ने गिरायी निलंबन की गाज…..

कोरबा 8 दिसंबर 2022। कोरबा में तहसील कार्यायल में पदस्थ एक सहायक ग्रेड-2 कर्मी की मनमानी का मामला सामने आया हैं। पिछले 50 दिनों से बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक ग्रेड 2 कर्मी की इस मनमानी की जानकारी के बाद कलेक्टर संजीव झा ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि तहसील के इस कर्मी के लगातार अनुपस्थित रहने से क्षेत्र के जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे।

तहसील कार्यायल की डयूटी पर मनमानी करने वाले कर्मी का ये पूरा मामला अजगरबहार तहसील का हैं। बताया जा रहा हैं कि सहायक ग्रेड 2 मनोज कुमार गोभिल को हाल ही में कटघोरा से अजगरबहार तहसील में पदस्थ किया गया था। पदस्थापना के एक दिन बाद से ही मनोज कुमार बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने लगा। बताया जा रहा हैं कि मनोज कुमार गोभिल 19 अक्टूबर से लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। कर्मचारी के इस तहर से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण तहसील अजगरबहार के जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे।

लोगों को सहायक ग्रेड 2 की अनुपस्थिति के कारण तहसील कार्यायल का चक्कर लगाना पड़ रहा था। इस गंभीर लापरवाही की जानकारी एसडीएम ने कलेक्टर संजीव झा के समक्ष प्रतिवेदन पेश किया गया था। जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए तत्काल मनोज कुमार गोभिल को निलंबित कर दिया है। कर्मचारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम 09 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन काल के दौरान मनोज गोभिल का मुख्यालय कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य में नियत किया गया है।

Back to top button