पॉलिटिकल

इस्तीफा : जोगी कांग्रेस को झटका….धर्मजीत सिंह के निष्कासन के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष व सचिव ने भी छोड़ी पार्टी…

रायपुर 23 सितंबर 2022। जोगी कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जोगी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज सिंह व देवेंद्र गुप्ता ने पार्टी छोड़ दी है। जोगी कांग्रेस के दो नेताओं ने 60 कार्यकर्ताओं ने जोगी कांग्रेस जे की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। इससे पहले जोगी कांग्रेस ने पार्टी के दिग्गज नेता और लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि वो धर्मजीत सिंह के साथ हैं। जोगी कांग्रेस की तरफ से उनके निष्कासन को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि धर्मजीत सिंह जो भी कदम उठायेंगे, वो उनके साथ ही जायेंगे।

बता दें कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कुछ दिन पहले अपने विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। धर्मजीत सिंह पर अनुसूचित जाति/जनजाति, गरीब, पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा और प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के सिद्धांतों के विरुद्ध कार्य करने के कारण ये कार्रवाई की गई है।

Back to top button