हेडलाइन

सहायक शिक्षक फेडरेशन जिलाध्यक्ष पद से भूपेश पाणिग्रही का इस्तीफा… प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा सहित शीर्ष पदाधिकारियों का जताया आभार, देवराज खुंटे पर लगाये आरोप

बस्तर 27 फरवरी 2023। सहायक शिक्षक फेडरेशन के बस्तर जिलाध्यक्ष भूपेश पाणिग्रही ने इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के साथ-साथ भूपेश पाणिग्रही ने भावनात्मक पत्र भी लिखा है। अपने पत्र में पाणिग्रही ने प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा सहित फेडरेशन के शीर्ष पदाधिकारियों, बसंत कौशिक, कौशल अवस्थी, बलराम यादव, शेषनाथ पांडेय सहित तमाम शीर्ष पदाधिकारियों का आभार जताया है। पाणिग्रही ने अपने पत्र में 4 जनवरी 2023 को दिये अपने उस संबोधन का भी जिक्र किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया में पाणिग्रही को ट्रोल किया गया था। अपने उस संबोधन पर खेद जताते हुए स्पष्टीकरण भी दिया है। उन्होंने कहा है कि ये संबोधन उनलोगों केलिए था, जो संगठन छोड़कर जा रहे हैं।

भूपेश पाणिग्रही में 7 पन्ने के पत्र में एक बड़ी साजिश की तरफ भी इशारा किया है, जिसके तहत उन्हें संगठन से बाहर किया गया। उन्होंने कहा कि देवराज खुंटे ने उनके खिलाफ कुटरचना कर उन्हे बाहर निकाला। अपने इस्तीफे में भूपेश पाणिग्रही ने देवराज खुंटे पर षड़यंत्र के साथ-साथ दुर्भावनापूर्वक तरीके से काम करना, उनके खिलाफ सोशल मीडिया में प्रचारित करने सहित अन्य आरोप लगाये हैं।

भूपेश पाणिग्रही ने देवराज खूंटे को प्रांतीय टीम में शामिल किये जाने पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने इशारा किया है कि देवराज खूंटे को विरोध के बावजूद प्रांतीय टीम में शामिल किया गया।

पढ़िये पत्र …

Back to top button