आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लूट : चलती बाइक को पहले लात मारकर गिराया…फिर लूट की वारदात को दिया अंजाम….मायके से पति संग लौट रही महिला के साथ हुई वारदात
बिलासपुर 10 अप्रैल 2022। चलती बाइक को लूटेरों ने लात मारकर गिराया और फिर पर्स-मोबाइल लूटकर फरार हो गये। घटना बिलासपुर के मगरपारा स्थित किम्स अस्पताल की है। इस दौरान महिला और उसके पति के साथ लूटेरों ने मारपीट भी की। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और हादसे वक्त ससुराल से मायके जा रही थी, इसी दौरान लूटेरों ने ये कांड कर दिया।
महिला का नाम रानू श्रीवास है, जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में बेलगहना के टेंगनमाड़ा में काम करती है। शनिवार को वो अपने ससुराल आयी थी, शाम को वो अपने पति के साथ मायके गयी थी। रात करीब 11.30 बजे लौटने के दौरान लूट की ये वारदात हो गयी।
महिला ने बताया कि वो बाइक में पीछे बैठी थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक पीछे से आये और लात से मारकर बाइक को गिरा दिया। बाइक गिरते ही दोनों युवक उसके पास आये और पर्स और मोबाइल छिनने लगे। नहीं देने पर पति और महिला के साथ मारपीट की और फिर पर्स छिनकर फरार हो गये। पर्स में 7 हजार से ज्यादा कैश रखे थे।
इधर घटना के बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गयी है। सीसीटीवी के आधार पर लूटेरों की तलाश की जा रही है।