टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

मौसम का हाल : छत्तीसगढ़ सहित देश में कैसा है गरमी का मिजाज…बस्तर छोड़ पूरा प्रदेश अभी और तपेगा….देश के इन राज्यों में भीषण गर्मी से त्राहिमाम

रायपुर/नयी दिल्ली 29 अप्रैल 2022। धरती धधक रही है…आसमान आग बरसा रहा है। पूरा देश गरमी से बेहाल है। इस बार गरमी देश में नये रिकार्ड बना रहा है। देश के कई शहरों में तापमान 45 से पार पहुंच गया है। गरमी के तीखे तेवर के बीच अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखा रहा है। छत्तीसगढ़ का मुंगेली जिला गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग में भी गरमी का सितम जारी है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी व पहाड़ी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसमें एक-दो दिन राहत की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान में ये उतार-चढ़ाव अप्रैल में देखने को मिलता है। फिलहाल गरमी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बस्तर संभाग में जरूर बादल छाने के कारण एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

देश में कोरोना की चौथी लहर के खतरे के बीच गर्मी भी रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। गुरुवार को देश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भयंकर लू चलने और गर्मी का 64 साल का रिकॉर्ड टूटने की आशंका जताई है। देश के करीब 70% हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसकी चपेट में देश की करीब 80% आबादी है। बुधवार को देश के 33 शहरों में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। इनमें सात शहरों में तो तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड में अप्रैल के बचे तीन दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा।

29 और 30 अप्रैल को भयंकर लू चलेगी। एक मई रविवार को संभवत: गर्मी का पीक रहेगा। रविवार को इन राज्यों के कई इलाकों में तापमान 47 से 48 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। हालांकि 2 मई से तापमान कम होने की उम्मीद है।उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म झांसी शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में अगले तीन दिन यानी शनिवार तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान 60 की स्पीड से गर्म हवाएं भी चलेंगीं। 

Back to top button