टॉप स्टोरीज़

CM BirthDay photo : गले मिलकर सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश को दी जन्मदिन की बधाई….CM को शुभकामनाएं देने अधिकारी, मंत्री, विधायक सीएम हाउस पहुंचे

रायपुर 23 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सुबह से ही मुख्यमंत्री को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1561947481277095942?s=20&t=ye6_OuWoEgTpOi5f0TOnRA

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावे कैबिनेट के काफी सारे सहयोगियों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पहुंचे और उन्होंने गले मिलकर अपनी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी।

वही मुख्यमंत्री को अधिकारियों की तरफ से भी बधाई लगातार दिया जा रहा है। चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, वहीं डीजीपी अशोक जुनेजा ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज परिवार के साथ अपने जन्मदिन की शुरूआत की।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1561947481277095942?s=20&t=ye6_OuWoEgTpOi5f0TOnRA

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर अपने परिवार के साथ केक काटते तस्वीर को भी पोस्ट किया है।

इस दौरान उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आज सीएम हाउस को हर किसी के लिए खुला रखा गया है, जो मुख्यमंत्री से बिना किसी पूर्व अनुमति के मुलाकात कर सकते हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Back to top button