हेडलाइन

कांग्रेस में शामिल होंगे साय ! अटकलें हुई तेज, कल सुबह 10.30 बजे कांग्रेस भवन आने की भी लगने लगी है अटकलें, CM व PCC चीफ..

रायपुर 30 अप्रैल 2023। एक तरफ नंदकुमार साय के इस्तीफे से बीजेपी में घमासान छिड़ा है, तो दूसरी तरफ से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। नंदकुमार साय का फोन नॉट रिचेबल है। लिहाजा, उनसे ना तो पार्टी नेताओं की मुलाकात हो सकी है और ना ही उन्हें मनाने की कवायद शुरू हुई है। लिहाजा इस बीच ये चर्चा चल रही है कि वो कल कांग्रेस भवन में कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि किसी भी स्तर पर नहीं है। कांग्रेस इतना जरूर कह रही है कि अगर साय कांग्रेस में आना चाहें, तो उनका स्वागत है।

चर्चाएं सरगर्म है कि नंदकुमार साय सुबह 10.30 बजे सीधे कांग्रेस भवन पहुंचेंगे और फिर वहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मोहन मरकाम से चर्चा के बाद कांग्रेस का हाथ थामेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री के कल राजीव भवन जाने को लेकर कार्यक्रम का जिक्र उन्हें मिनट टू मिनट में नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री कांग्रेस भवन कब जायेंगे, उसे लेकर भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। इससे पहले भाजपा नेता रहे नंदकुमार साय के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें कांग्रेस ज्वाइन होने का खुला ऑफर दे दिया था।

इधर नंदकुमार साय के इस्ताफे देते हुए कांग्रेस ने उन्हें कांग्रेस में आने का ऑफर भी दे दिया। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि नंदकुमार साय की कद्र भाजपा में नहीं हो रही थी, इसलिए वो काफी आहत थे।

कांग्रेस में उनका सम्मान होगा, उनका विचार काफी कुछ कांग्रेस से मिलता है। आरक्षण के मुद्दे पर भी वो पार्टी के साथ थे। अमरजीत ने कहा कि नंदकुमार साय अगर कांग्रेस में आते हैं, तो अच्छा रहेगा।

वहीं पार्टी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भाजपा ने हमेशा नंदकुमार साय का इस्तेमाल किया। कांग्रेस में अगर वो आना चाहते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी। वो भाजपा के वरीष्ठ और अनुभवी नेता थे, लेकिन पार्टी ने उनके साथ साजिश किया।

Back to top button