क्राइमहेडलाइन

पिता-पुत्र की मौत: एक ही घर में पिता-पुत्र की फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा 3 फरवरी 2023। कवर्धा से बड़ी खबर आ रही है। एक घर में पिता पुत्र का शव मिला है। दोनों का शव फंदे पर लटका मिला है। हालांकि ये आत्महत्या है या फिर हत्या? पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मृतक का नाम पंचराम और बेटे का नाम दयालु बताया जा रहा है। अपने ही मकान में पिता और पुत्र की एक साथ फंदे में लटकी हुई लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के मुताबिक, पिता पंचराम निषाद एक साल से बीमारी से पीड़ित थे। लोहारा थाना के बीरनपुर की ये पूरी घटना बताई जा रही है।

Back to top button