मनोरंजन

सलमान खान के बॉडी डबल की मौत,… जिम में वर्क आउट के दौरान आया हार्ट अटैक…हो गई मौत…

मुंबई 01 अक्टूबर 2022 : फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सागर को जिम में वर्कआउट करते वक्त अचानक सीने में दर्द हुआ और इसके तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद सागर पांडे को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक वो बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सागर पांडे की उम्र 45 से 50 के बीच थी। सागर ने सलमान के लिए कई फिल्मों में बॉडी डबल का रोल किया था। उन्हें सलमान का हमशक्ल कहा जाता था। सागर पांडे के निधन पर अब सलमान ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।

सलमान ने सागर पांडे के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पर RIP लिखा है। साथ ही हाथ जोड़ने वाला और दिल टूटने का इमोजी बना है। सलमान ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे साथ रहने के लिए दिल से शुक्रिया अदा कर रहा हूं। सागर भाई तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। थैंक्यू। #RIP #SagarPandey.’

https://www.instagram.com/p/CjItTtQr7QD/?utm_source=ig_web_copy_link

सागर पांडे के चले जाने से भोजपुरी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी काफी शॉक्ड हैं। सागर पांडे के इस तरह अचानक चले जाने से वह काफी आहत हुई हैं। रानी चटर्जी संग सागर पांडे ने काफी काम भी किया है। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी सागर पांडे की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही कैप्शन में लिखा, “लाइफ बहुत अद्भुत है। कब क्या हो जाए, कुछ नहीं पता। सागर पांडे जी आप बहुत याद आएंगे। ओम् शांति। मैं यह यकीन नहीं कर पा रही हूं कि आप हमारे बीच अब नहीं रहे हैं।”

बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के लिए काफी मेहनत करते हैं। लेकिन उतनी ही मेहनत उनके बॉडी डबल भी करते हैं। इंडस्ट्री में काफी कम सितारें ऐसे हैं जो अपने एक्शन सीन्स खुद ही परफॉर्म करते हैं। लेकिन आधे से ज्यादा सितारे अपने मुश्किल सीन्स के लिए अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। ताकि उनका चेहरा और वो खुद पूरी तरह से सेफ रह सकें। हालांकि कई दफा एक्शन सीन्स इतने मुश्किल होते हैं कि बॉडी डबल गंभीर तरीके से घायल तक हो जाते हैं। लेकिन अपने काम की खातिर ये लोग हर खतरे का सामना करते हैं।

सलमान की तरह नहीं की शादी
सागर पांडे मूलत: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे। सलमान की तरह उन्होंने भी शादी नहीं की थी। मुंबई वह एक्टर बनने आए थे। जब उन्हें एक्टिंग में कोई खास काम नहीं मिला तो उन्होंने बॉडी डबल बनने का फैसला लिया। उनके पांच भाई हैं जिनमें से वही सबसे ज्यादा कमा रहे थे तो उन्होंने ही अपने परिवार का ख्याल रखा।

50 से ज्यादा फिल्मों में बॉडी डबल बने
‘कुछ कुछ होता है’ में सागर पहली बार सलमान के बॉडी डबल बने थे। इसके बाद उन्होंने ‘बजरंगी भाई जान’, ‘ट्यूबलाइट’, ‘दबंग’, ‘दबंग 2’, ‘दबंग 3’ सहित अन्य फिल्में की हैं। एक पुराने इंटरव्यू में सागर ने बताया था कि वह करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में बॉडी डबल बन चुके हैं।

Back to top button