बिग ब्रेकिंग

सरपंच संघ ने हड़ताल को बताया अनुचित… कहा- सरकार की पहल से उन्हें मिला आर्थिक संबल… कुछ कथित संघ कर रहे बदनाम करने की कोशिश …

रायपुर 23 अगस्त 2022। प्रदेश सरपंच संघ ने भी हड़ताल से दूरी बना ली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल धीवर के नेतृत्व में सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार की तरफ से दी जा रही योजनाओं पर खुशी जतायी गयी। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल धीवर ने कहा कि राज्य सरकार ने सरपंचों का मानदेय बढ़ाया है। ग्राम पंचायत को पचास लाख तक के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है।

साथ सरपंचों को निर्माण कार्यों की एसओआर में वृद्धि कर आर्थिक राहत भी दी गयी है। प्रदेश सरपंच संघ ने स्पष्ट किया कि कुछ सरपंचों द्वारा कथित संघ के नाम पर शासन के खिलाफ कलम बद्ध हड़ताल कर रहे हैं, जो अनुचित हैं।

Back to top button