हेडलाइन

देखिये सभी हाईप्रोफाइल सीटों का हाल: रमन 13 हजार वोटों से आगे, डिप्टी सीएम सिंहदेव 7 हजार वोटों से पीछे, देखिये भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों का हाल

रायपुर 3 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 53 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है, वहीं कांग्रेस की बढ़त लगातर घटती दिख रही है। 90 सीटों में 53 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस 35 और अन्य ने 2 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल करीब 10 हजार वोटों से पीछे हो गये हैं। लखन देवांगन यहां बड़ी जीत की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव करीब 7 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामूली बढ़त जरूर बना ली है।

रमन सिंह ने 14 हजार से ज्यादा की बढ़त बनायी है, वहीं अमर अग्रवाल बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं।

तीसरे राउंड तक के अधिकारिक आंकड़े

Back to top button