हेडलाइन

सृजन को मजेदार तरीके से पढ़ते देख, खुद कलेक्टर प्रियंका के रूक गये कदम….अनूठे अंदाज में आंगनबाड़ी में पढ़ते मासूम को देख आप भी बोल उठेंगे… वाह…क्या बात है…

कांकेर 20 जुलाई 2022। …पढ़ाई कभी बोरिंग नहीं होती…! बस पढ़ाने का तरीका दिलचस्प होना चाहिये। …बच्चों में अगर वो दिलचस्पी जग गयी तो फिर पढ़ाई मजेदार भी है और लाजवाब भी। एक ऐसे ही दिलचस्प पढ़ाई के नजारे से कांकेर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला रू-ब-रू हुई। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई करते देख कलेक्टर प्रियंका भी खुद हो ताली बजाने से नहीं रोक पायी।

दिलचस्प नजारा कांकेर के सुदूर और नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा का है। जहां आज कलेक्टर प्रियंका शुक्ला और एसपी शलभ सिन्हा दौरे पर गये इंस्पेक्शन के लिए निकले थे। इंस्पेक्शन के दौरान वो सुदूर कोयलीबेड़ा के छोटे कापई ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी में पहुंचे तो वहां बच्चे पढ़ाई करते मिले।

मास्टर सृजन मंडल को आंगनबाड़ी में बड़े ही मजे से पढ़ाई कर रहा है। A से Z तक की पढ़ाई जिस मजेदार तरीके से सृजन कर रहा था, उसे देखकर खुद कलेक्टर भी मुस्कुरा उठी और फिर वो अपने आप को रोक नहीं पायी। खुद ही कलेक्टर ने उस बच्चे की पढ़ाई का वीडियो भी बनाया। कलेक्टर को मासूम सृजन की पढ़ाई का अंदाज इतना भाया कि उन्होंने उसे गोदी में उठा लिया और फिर पढ़ायी कराई।

कलेक्टर ने इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं की तारीफ की। उन्होंने बताया कि पढ़ाई अगर दिलचस्प हो, तो कठिन से कठिन पाठ आसान हो जाता है। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने का तरीका आगे भी जारी रखने का निर्देश दिया। कलेक्टर प्रियंका शुक्ला और एसपी शलभ सिन्हा ने इस दौरान सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के स्कूल, अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिये।

Back to top button