टॉप स्टोरीज़

टल्ली दुल्हा देख दुल्हन ने बैरंग लौटायी बारात …..मंच पर बाजे वाले से बुलवायी माइक, बोली- इस शराबी से नहीं करूंगी शादी…..गुस्सा देख दुल्हा पक्ष ने शादी में खर्च 5 लाख कैश, जेवर लौटाये

 रीवा 10 मई 2022। शादी की खुशी में शराब पी, लेकिन शराब के चक्कर में ही शादी टूट गयी। आलम ये हुआ कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और बेचारे दुल्हे और बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा। मामला रीवा के गुलाब नगर स्थित आशियाना गार्डन का है। रात में मैरिज गार्डन में शादी का जश्न चल रहा था। गाजे-बाजे के साथ बारात आयी थी। बारात का स्वागत दुल्हन के पक्ष वालों ने गुलाब की पंखुड़ी के साथ किया था। इस दौरान बाराती शराब के सुरूर में नाच रहे थे।

जैसे-तैसे बारात दरवाजे पर लगी तो जयमाला की रश्म शुरू हो गयी। लेकिन, दुल्हा वरामाला के मंच पर शराब में टुन्न था। ना तो सीधा खड़ा हो पा रहा था और ना ही अपने से दो कदम बढ़ा रहा था। वरमाला के मंच पर दुल्हे को इस तरह नशे में देख दुल्हन नाराज हो गयी। वहां पास खड़े डीजे वाले को माइक लाने को कहा और मंच से ही बोल दिया, मैं इस शराबी से शादी नहीं करूंगी।

मंच से इस ऐलान के बाद वर और वधु दोनों पक्ष के लोग चौक गये। सुनते ही शादी में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।  हालांकि वर पक्ष के लोग भी मान रहे थे कि दुल्हे को इस तरह से शराब पीकर नहीं आना चाहिये था। इधर दुल्हन को मनाने की कोशिश की गयी, लेकिन दुल्हन मानने को तैयार नहीं थी। दुल्हन कहा कि

जो दुल्हा शादी के दिन तक शराब नहीं छोड़ सकता, वो हमको कितने दिन प्यार देगा। जिसके लिए शादी सिर्फ एक मजाक है, उस दुल्हे से मैं शादी नहीं कर सकती, भले ही मैं कुंवारी मर जाऊं, इसके बाद बाराती शर्मिंदा होकर वहां से चले गये।

दुल्हन के तेवर को देख पूरी बाराती बैरंग लौट गयी। दुल्हन ने कहा कि उसकी शादी नें 5 लाख रूपये खर्च हुए है, वो सभी पैसे लौटाये जाये। दुल्हन के शादी से इनकार के बाद थाने मे पहुंचकर वर और वधु पक्ष के लोगों ने आपसी रजामंदी से दोनों ने एक दूसरे को दिया गया नेग, जेवर और कैश वापस कर दिया।  

Back to top button