बिग ब्रेकिंग

कांग्रेस नियुक्ति: कांग्रेस ने की ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति….देखिये लिस्ट, किसे पार्टी ने दी जिम्मेदारी

रायपुर 14 अक्टूबर 2021। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार आगामी आदेश तक ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्ष नियुक्त गया गया है।

बलरामपुर जिला वाड्रफनगर ब्लाक अध्यक्ष सुषमा यादव, जशपुर जिला पत्थलगांव ब्लाक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, गरियाबंद जिला छुरा ब्लाक अध्यक्ष पवन ठाकुर और गरियाबंद नगर ब्लाक अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, बलौदाबाजार जिला पलारी ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुर्रे, बिलासपुर ग्रामीण जिला रतनपुर ब्लाक अध्यक्ष रामरतन कौशिक(कार्यकारी), बालोद जिला गुरूर ब्लाक अध्यक्ष तामेश्वर साहू, मुंगेली जिला लोरमी ब्लाक अध्यक्ष नरेश पाटले की नियुक्ति की गयी है।

Back to top button