क्राइम

सेक्स रैकेट का पर्दाफाशः पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, इस देश की लड़कियां कर रही थीं जिस्मफरोशी का धंधा

दिल्ली 28 अगस्त 2022। दिल्ली के रिहायशी इलाके में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने किया हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को 10 लड़कियां भी मिली हैं,जो कि उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। दलाल इन लड़कियों को ग्राहको की डिमांड पर जिस्मफरोशी के लिए बुलाया करते थे।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि उनकी टीम को इस सेक्स रैकेट की पुख्ता जानकारी मिली थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने इस बारे में और भी जानकारी जुटाई। बताया जा रहा हैं कि इस गैंग के लोग काफी शातिर थे, पुलिस के चंगुल में फंसने से बचने के लिए वह किसी भी अंजान शख्स से बात नहीं करते थे और ना ही उनका कोई व्हाट्सएप ग्रुप था।

इसके बाद भी पुलिस ने इस गैंग से किसी तरह कनेक्शन बनाकर बातचीत की और एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया। अंदर जाकर पुलिसकर्मी ने लड़कियां देखीं और फिर उसने बाहर मौजूद अपनी टीम को इस बात की जानकारी दे दी। जिसके बाद टीम ने मौके पर रेड करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर के साथ ही 10 लड़कियों को भी हिरासत में लिया हैं। पुलिस की जांच में लड़कियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं।

पुलिस ने जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक शख्स का नाम शेर अली है। यह इस पूरी गैंग का अहम करता धरता है। बताया जा रहा हैं कि शेर अली उज्बेकिस्तान का रहने वाला है और इसका काम उजबेकिस्तान से लड़कियों को नौकरी के बहाने भारत लाने का था। जिसके बाद लड़कियों को यहां पर अज़ीज़ा और अहमद मिलते थे। जो इन्हें सेक्स रैकेट में धकेलने का काम करते थे। इस पूरे मामले में फिलहाल जांच की जा रही है। ऐसी उम्मीद है कि इस मामले में अभी और भी बड़ी जानकारी सामने आ सकती है।

Back to top button