Uncategorized @hi

50 गर्लफ्रेंड से SEX संबंध, 2 प्रेमिका का मर्डर…. फर्जी आर्मी अफसर का लव, सेक्स व धोखा वाली करतूत… कालगर्ल को पहले बनाया गर्लफ्रेंड, फिर कर दी हत्या… पढ़िये इस वहशी शख्स की गुनाह की दास्तां

जयपुर 10 अप्रैल 2022। फर्जी आर्मी अफसर बनकर 50 से ज्यादा महिलाओं से शारीरिक संबंध (SEX) बनाने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 50 गर्लफ्रेंड (SEX WITH GIRLFRIEND) रखने वाले इस युवक ने 2 प्रेमिका का मर्डर भी किया है। राजस्थान के जयपुर में दो महीने पहले ही उसने लिव-इन प्रेमिका की हत्या कर दी थी। इससे पहले आरोपी ने अपनी एक और प्रेमिका की हत्या कर चुका था। आरोपी युवक का नाम मिंटू बैरवा है।

शातिर आरोपी खुद को सेना में अधिकारी बताकर युवतियों को प्यार के जाल में फंसाता था। उस पर एक युवती के साथ गैंगरेप करने का भी आरोप है। गिरफ्तारी के बाद 24 साल के आरोपी विक्रम उर्फ मिंटू बैरवा ने जो खुलासे किए हैं, वह हैरान करने वाले हैं। वह लोगों और लड़कियों को अपना परिचय आर्मी अफसर और आयकर विभाग के अधिकारी के रूप में देता था।

इसके लिए वह अपना हुलिया भी उसी तरह बनाकर रखता था। इस कारण लड़कियां आसानी से उसकी बातों में आकर दोस्ती कर लेतीं थीं। आरोपी ने कहा कि उसका मकसद लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाना था। सच्चाई पता चलने पर वह काम छोड़कर दूसरी जगह चला जाता था।

 सोशल मीडिया पर करता था शिकार
फर्जी आर्मी अफसर पुलिस की पूछताछ के आगे टूट गया। फर्जी आर्मी अफसर बनकर लोगों को लूटने और महिलाओं से अवैध संबंध बनाने की पूरी दास्तान बयां की। उसने बताया कि वह सोशल मीडिया और डेटिंग एप्स के जरिए लड़कियों से मिलता था। इसके बाद वह उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और उस जगह को छोड़कर फरार हो जाता था। आरोपी के मुताबिक वह अब तक 50 लड़कियों से शारीरिक संबंध बना चुका है। पहले भी एक लड़की की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर डालकर फरार हो गया था। मृतका जयपुर की रहने वाली थी और उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के लिए ट्रेन की पटरी पर डाल दिया था। पुलिस अभी तक मर्डर का खुलासा भी नहीं कर पाई थी। 

माशूका की हत्या कर हो गया था फरार
एडिशनल डीसीपी राम सिंह शेखावत ने बताया कि 23 फरवरी को आर्मी नगर (निवारू रोड) स्थित मकान में उत्तर प्रदेश निवासी रोशनी नाम की महिला की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली थी। फरार आरोपी विक्रम कई महीनों से उसके साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। एफएसएल की जांच में सामने आया कि रोशनी की हत्या गला घोंटकर हुई थी। आरोपी विक्रम ने बताया कि रोशनी से उसकी मुलाकात जयपुर के होटल में हुई थी। इस होटल में ठहरते वक्त उसने ऑटो ड्राइवर से लड़की की डिमांड की थी। इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने ही रोशनी को बुलाया था। रोशनी व विक्रम ने एक साथ रात गुजारी थी। फिर दोनों की दोस्ती हुई और दोनों ने जीने-मरने की कसमें खाईं। इसके बाद दोनों हरदोई चले गए। वहां कुछ दिन रहने के बाद जयपुर में किराए पर कमरा ले लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका रोशनी सेक्स रैकेट से जुड़ी हुई थी, लेकिन विक्रम उसे बार-बार सेक्स रैकेट छोड़ने के लिए बोल रहा था। जब वह नहीं मानी तो गुस्से में आकर विक्रम ने तकिए से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी।

ऐसे दिया था प्रेमिका के परिवार को झांसा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रोशनी के पिता उत्तर प्रदेश में हत्या के आरोप में सजा काट रहे हैं। उसने रोशनी के घरवालों को बताया कि उसके उच्चाधिकारियों से बड़े संपर्क हैं। उसने खुद को आर्मी अफसर बताकर परिवार से जमानत के लिए नगदी व गहने लिए। इन्हें ले जाकर चंडीगढ़ में बेच दिया और वहां से मिली रकम हड़प ली। पुलिस जांच में सामने आया कि अलवर के सदर इलाके में आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। मामले में सभी आरोपी फरार चल रहे थे। विक्रम के मुताबिक उसने मुंबई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में अलग-अलग काम किया है।

मृतका के परिवार से ठगे छह लाख रुपए, हुलिया आर्मी अफसर जैसा  
मृतका रीता का पिता हरदोई में एक हत्या के मामले में जेल में बंद है। आरोपी विक्रम ने बड़े अधिकारियों से पहचान होने की बात बताकर परिवार वालों को उसकी जमानत कराने का भरोसा दिया। इसके लिए उसने एक लाख रुपये और पांच लाख के गहने लिए थे। यह गहने उसने चंडीगढ़ में बेच दिए थे।

विक्रम रीता के साथ हरदोई गया था तो उसने उसके परिवार वालों को खुद को आयकर विभाग में अधिकारी बताया। कई लोगों और रिश्तेदारों को अर्मी का अधिकारी होने की भी जानकारी दी। उसने आर्मी की वर्दी में अपने कई फोटो भी ले रखे हैं। किसी से बात करने पर शातिर आरोपी जय हिंद बोलता है और जवानों की तरह ही बाल भी कटवाता है। कई बार उसने पुलिस को भी इसी तरह चकमा दिया था। 

Back to top button