ब्यूरोक्रेट्स

SP-कलेक्टर कांफ्रेंस अब से कुछ देर में … मुख्यमंत्री करेंगे लॉ एंड आर्डर की समीक्षा…वन टू वन होगी एसपी से बात…कल कलेक्टर, कमिश्नर के साथ…

रायपुर, 8 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज और कल राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित न्यू सर्किट हाऊस में कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस होगी। आज सुबह 9.30 बजे से आयोजित कॉन्फ्रेंस में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति तथा कानून एवं व्यवस्था के बारे में जिलेवार गहन समीक्षा करेंगे। इस बैठक में कलेक्टर और एसपी संयुक्त रूप से मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात्  दोपहर 2.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड  से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.20 बजे महासमुंद जिले के विकासखण्ड बसना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर के रामचण्डी मंदिर स्थित मैदान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां गढ़फुलझर में आयोजित रामचण्डी दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे  शाम 5.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर  लौट आएंगे।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आज और कल आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में 8 अक्टूबर को सवेरे 9.30 बजे से आयोजित बैठक में प्रदेश के सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे। आज दोपहर के भोजन के बाद पुलिस अधिकारियों को जाने की अनुमति दी गई है। दोपहर 2.30 बजे भोजन के पश्चात् आयोजित समीक्षा बैठक में सभी कलेक्टर्स के साथ संभागीय आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत और आयुक्त नगर निगम उपस्थित रहेंगे। इसके अगले दिवस 9 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे से समीक्षा बैठक जारी रहेगी।

Back to top button