हेडलाइन

SPECIAL NEWS : क्या अब समुद्र में जा के देख पाएंगे श्री कृष की द्वारिका नगरी… सबमरीन से होंगे दर्शन….

गुजरात 3 जनवरी 2024 देश में विकास अग्रसर है। ट्रेन-फ्लाइट से लेकर समुद्री मार्ग तक हर तरफ विकास का कार्य जोरों शोरों पर चल रहा है। सबसे खास बात यह है कि अब लोग समुद्र में डूबी भगवान कृष्ण की द्वारका नगरी को भी देख पाएंगे। यह सुनने में एक सपना जैसा ही लगता है। सरकार द्वारा समुद्र में डूबी मूल द्वारका नगरी को देखने के लिए एक पनडुब्बी परियोजना लाई गई है। समुद्र में लोग अब 300 फीट नीचे जाकर द्वारका शहर को देख पाएंगे।

इसके लिए अब सरकार अब समुद्र के अंदर एक पनडुब्बी चलाएगी। हजारों साल पहले समुद्र में डूबी भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका को देखने का सपना अब पूरा हो जाएगा। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है।
पनडुब्बी की मदद से द्वारका दर्शन करने का मौका दिवाली तक मिल सकता है। उम्मीद लगाई गई है कि दिवाली तक सेवा शुरू होगी। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राज्य सरकार ने सरकारी कंपनी डॉक शिपयार्ड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इसके साथ ही मूल द्वारका (बेट द्वारका) में अरब सागर पर एक बड़ा केबल ब्रिज बनाया जा रहा है।

गुजरात वाइब्रेंट समिट के दौरान इसका ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि पनडुब्बी का यह दौरा करीब दो से ढाई घंटे तक चलेगा।

द्वारका दर्शन के लिए पानी में जाने वाली पनडुब्बी का वजन लगभग 35 टन होग। एक साथ 30 लोग इसके अंदर बैठकर पानी के अंदर जा सकेंगे। हर सीट पर विंडो होगी, यानी सीटें एक कतार में लगी होगा, जिससे लोग आसानी से समुद्री जीवन को देख पाएंगे।

साथ ही, लोगों के साथ 2 गोताखोर और एक गाइड भी अंदर रहेगा। 6 अन्य लोग क्रू मेंबर होंगे और 2 ड्राइवर। साथ ही, एक तकनीशियन भी पनडुब्बी में साथ जाएगा।

हर यात्री को ऑक्सीजन मास्क, फेस मास्क और स्कूबा ड्रेस पहनाई जाएगी। पनडुब्बी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। जिससे आप पनडुब्बी में बैठकर हर तरह की गतिविधी देख पाएंगे, साथ ही इसे स्क्रीन पर रिकॉर्ड कर सकेंगे।

Back to top button