अध्यातम

अध्यात्म : भोलेनाथ की उपासना के लिए इस बार मिलेंगे सावन के 8 सोमवार, जानिए क्यों बन रहा ये अद्भुत संयोग

रायपुर 4 जुलाई 2023। भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सावन के महीने को सबसे उत्तम माना जाता है। इस पूरे माह में भक्त शिव जी की विधि-विधान से पूजा करते है। इस वर्ष सावन माह को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस साल सावन एक नहीं बल्कि दो माह का होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि ये अद्भुद योग करीब 19 साल बाद बन रहा है।

दरअसल हिंदी विक्रम संवत 2080 में इस साल एक अधिकमास पड़ रहा है। ऐसे में इस साल 12 महीने की बजाय कुल 13 महीने होंगे। वहीं सावन का महीना 30 नहीं बल्कि करीब 59 दिन का होने वाला है। यानी इस बार भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए 4 के बजाय 8 सोमवार मिलेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन में बनने वाले शुभ संयोगों के बारे में….

इस बार सावन का महीना करीब 2 महीने का होने वाला है। आज 4 जुलाई से ही सावन के महीने की शुरुआत हो रही है और 31 अगस्त 2023 को इसका समापन होगा। यानी इस बार भक्तों को भगवान शिव की उपासना के लिए करीब 59 दिन मिलने वाले हैं। दरअसल वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है। चंद्र मास 354 दिनों का होता है। वहीं सौर मास 365 दिन का। दोनों में करीब 11 दिन का अंतर आता है और तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है। ऐसे में इस बार सावन दो महीने तक रहने वाला है।

सावन का पहला सोमवार ब् 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवारः 24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवारः 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवारः 07 अगस्त
सावन का छठा सोमवारः14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवारः 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवारः 28 अगस्त

Back to top button