टॉप स्टोरीज़स्पोर्ट्स

नए साल का जश्न मनाने दुबई पहुंचे सितारे , धोनी और साक्षी के साथ दिखीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन..

मुंबई 31 दिसंबर 2023|आज 2023 का आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर है. अब से कुछ देर बाद ही नया साल यानी 2024 की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड के सितारे भी नए साल का जश्न मनाने के लिए घुमने गए हुए हैं. उनमें से एक महेंद्र सिंह धोनी भी है, जो अपनी पत्नी और परिवार को साथ नया साल मनाने के लिए दुबई गए हुए हैं.

धोनी के साथ नजर आईं सेनन सिस्टर्स
30 दिसंबर की रात को महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और क्रिकेट समेत बॉलीवुड के कई सितारों के साथ दुबई में पार्टी करते हुए नज़र आए. सोशल मीडिया पर धोनी की वायरल फोटो में बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन और उनकी बहन नुपुर सेनन भी धोनी और साक्षी के साथ पिक्चर्स क्लिक करवाते हुए दिखाई दे रही हैं. नए साल 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी दुबई में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और उनकी बहन नुपुर सेनन के साथ पार्टी करते हुए नज़र आए.

नुपुर सेनन ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें नुपुर कृति सेनन के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी धोनी, ऋषभ पंत और वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं. इसके कैप्शन में नुपुर ने लिखा कि, “आस-पास की बेहतरीन ऊर्जा के साथ 2023 को अलविदा कह रही हूं. 2024 हम सभी आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं.”

Back to top button