क्राइमहेडलाइन

बिलासपुर में दो गुटों में पत्थरबाजी, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर 31 दिसंबर 2022। बिलासपुर में दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है। पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस की टीम जांच में जुटी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पत्थरबाजी में कई गाड़ियों के कांच टूट गये हैं। पत्थरबाजी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। देर रात पथराव की ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

सीसीटीवी में लड़कों का गुट हाथों में पत्थर लिये, एक दूसरे की तरफ फेकते हुए देखे जा रहे थे। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पायेगी, कि आखिर विवाद पूरे मामले में क्या है।

Back to top button