क्राइम

अंधविश्वास: बैगा का ढोंग- बुरी आत्मा का साया बोल मनोरोगी को 20 जगह चुभाया त्रिशूल, हुई मौत…

कोटा 01 नवंबर 2022। कोटा में ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने और पढ़ने के बाद चकित हो जायँगे। एक बैगा ने जिंदा आदमी को एक दफा नहीं 20 दफा त्रिशूल से चुभोया। जिससे उक्त आदमी की मौत हो गई।
मामला अब रतनपुर पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने बताया की जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह मनोरोगी था। बैगा के अंधविश्वास के चलते उक्त व्यक्ति की मौत हो गई है।उक्त व्यक्ति का अस्पताल में इलाज भी करवाया जा रहा था। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बैगा के ऊपर कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में रहने वाले 35 वर्षीय टेकूराम निर्मलकर की मानसिक स्थिति विगत चार माह से ठीक नही थी। जिसके चलते उसकी पत्नी व घर वाले उसका इलाज अस्पताल में करवा रहे थे। पर स्वास्थ्य में कोई सुधार नही होता देख उसे घर ले आये।

इस बीच पता चला कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हार जुनवानी स्थित उनका ही रिश्तेदार लीला रजक बैगा- गुनिया है। व झाड़-फूंक का काम करता है। तब टेकूराम के रिश्तेदारों ने उससे बात की तो लीला रजक ने झाड़- फूंक से उसे ठीक करने का आश्वासन दिया और पति पत्नी को इलाज हेतु बुलाया।

टेकूराम की पत्नी 23 अक्टूबर को उसे लेकर उसके मल्हार जुनवानी स्थित घर पहुँची। वहां पहुँच कर दोनो पति पत्नी को अपने घर पर रखकर बैगा लीला रजक झाड़- फूंक करता रहा। झाड़ फूंक के बहाने टेकूराम को वह गर्म चिमटे से शरीर पर जगह जगह दागता रहा और बीस से बीस जगह जला दिया।

Back to top button