हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

CG- दो मासूम की मौत: होली के पहले फूड प्वाइजिंग से मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 7 लोग अस्पताल में भर्ती, दो की मौैत, दो की हालत गंभीर

कोरबा 24 मार्च 2024। कोरबा में होली के पहले एक बड़ी घटना हुई है। फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चों की मौत की खबर है। घटना उरगा थाना अंतर्गत गिधौरी गांव की है। जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के सात लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए थे। इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हुई है, वहीं दो की हालत अभी भी गंभीर है। मृतक में एक 3 साल की मासूम अमृता कंवर भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक सभी को 108 के जरिये जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के माता पिता और तीन बच्चे समेत चाचा के बच्चे भी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक एक साथ सभी ने रोटी और चाय का सेवन किया था, जिसके बाद एक बाद एक सभी की हालत बिगड़ती चली गयी।

Back to top button