जॉब/शिक्षा

शिक्षक LB कल दीप जलाकर मनाएंगे संपूर्ण संविलियन व राज्य स्थापना दिवस…….केदार जैन बोले- 1 नवंबर हमारे लिए ऐतिहासिक, संविलियन के बिना हमारा वजूद अधूरा था

रायपुर 31 अक्टूबर 2021। 1 नवम्बर को ही सन 2020 में शिक्षाकर्मी पद का अधयाय समाप्त होकर शिक्षाकर्मियो का संपूर्ण संविलियन शासकीय शिक्षक के पद पर हुआ। शिक्षाकर्मियो के संविलियन की शुरुआत जुलाई 2018 में हुआ जिसमे 08 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षाकर्मियो को संविलियन किया गया। जिससे 08 वर्ष पूर्ण नहीं करने वाले हजारों शिक्षाकर्मी संविलियन से वंचित हो गए। तब संयुक्त शिक्षक संघ ने सम्पूर्ण संविलियन की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए राज्य सरकार से पूरा करने का मांग किया था। संघ ने सम्पूर्ण संविलियन होने तक निवर्तमान संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के बैनर पर ही काम करने अर्थात नए नाम से संघ का पंजीयन नही कराने का निर्णय लिया था। सम्पूर्ण संविलियन पश्चात ही संघ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के नाम पर नया पंजीयन कराया।

1 नवम्बर 2020 ही सम्पूर्ण संविलियन की तिथि बनी। छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  द्वारा सम्पूर्ण संविलियन का सौगात दिया गया। संघ द्वारा 01 नवम्बर को ही सम्पूर्ण संविलियन दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत प्रदेश के समस्त एल बी सवर्ग के शिक्षक परिवार सहित शाम को दीपक प्रज्वलित कर सम्पूर्ण संविलियन दिवस मनाएंगे। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि किसी भी कार्य के पूर्णता को हम प्रमुख मानते है। संघ का मानना था कि संविलियन आंदोलन में सभी शिक्षाकर्मियो ने साथ दिया इसलिए जब तक सभी शिक्षाकर्मियो का संविलियन नही होता संविलियन की खुशी अधूरा था। संघ ने 1 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए समस्त शिक्षकों से अपील किया हैं कि 1 नवंबर को सम्पूर्ण संविलियन एवं राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाम को परिवार सहित दीपक जलाए व अपना फोटो सोशल मीडिया में अधिक से अधिक जरूर शेयर करे। यह जानकारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला ने दी।।

 

Back to top button