अध्यातम

29 अक्टूबर का राशिफल : वृष, कर्क, मीन राशि वाले आज सेहत को लेकर रहे सतर्क ,जानिए आज का राशिफल

मेष राशि-आपका मन शांत रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है। साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। इस राशि वाले लोगों के लिए नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा दिन है।

वृष राशि-आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। हो सके तो वक्त और पैसों को मनोरंजन की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। आप शांत होकर विवादों को हल करने की कोशिश करें। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन सकते हैं।

मिथुन राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। किसी काम में जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं।

कर्क राशि-आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा।

सिंह राशि-आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा।

कन्या राशि-दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका किसी समारोह में जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। आप किसी को नाराज किये बिना अपनी बात मनवा सकते हैं। इस राशि वाले लोगों का उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि-आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो जायेगा। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। इस राशि वाले लोगों को परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे।

वृश्चिक राशि –आज का दिन कारोबार के लिए मध्यम रहने वाला है. आज आप अपने जीवनसाथी के सहयोग व सानिध्य से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य होंगे. यदि आज आप किसी कार्य को सीधे करें और वह ना हो, तो आपको उस कार्य को करने के लिए आपको थोडा टेढ़ा रास्ता चलना होगा|

धनु राशि – आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी. विद्यार्थियों को अपने करियर को बेहतर बनाने में आज गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा.  अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको अपने डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखने की जरूरत है|

मकर राशि –आज आपका रुका हुआ धंधा फिर से तरक्की के मार्ग पर चलने लगेगा. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. काम की अधिकता रहेगी. झूठ बोलने से बचें. सामाजिक कार्य में आपका मन खूब लगेगा. कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा|

कुंभ राशि –  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आज आपको अपने डेली रूटीन में किसी एक अक्समात कार्य के आने के कारण बदलाव करना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि जो कार्य अत्यधिक आवश्यक हो उसे पहले करने के लिए समय निकालेंगे|

मीन राशि –आज का दिन अच्छा रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है.  आपकी व्यापार में उन्नति हो सकती है और आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है. आपका सहयोगी आपका साथ दे सकते हैं,  आपका व्यापार और उन्नति कर सकता है| 

Back to top button