हेडलाइन

शिक्षक ट्रांसफर ब्रेकिंग : प्राचार्य व व्याख्ताओं के हुए तबादले… शिक्षा विभाग में आज समन्वय से हुए तबादले, देखिये आदेश

रायपुर 7 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की तबादले की मियाद भले ही खत्म हो गयी हो, लेकिन समन्वय से अभी भी तबादले हो रहे हैं। 30 सितंबर को जारी हुई शिक्षकों और व्याख्याताओं की बंपर तबादला सूची के बाद दूसरी बार शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट आयी है। आज जो तबादले हुए हैं, उसमें एक प्राचार्य और तीन व्याख्याता के नाम शामिल हैं। ये सभी रायपुर, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के हैं।

शिक्षक ट्रांसफर : बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए तबादले.. समन्वय से अनुमोदन के बाद 75 शिक्षकों की लिस्ट हुई जारी.. देखिये

राज्यस्तरीय तबादले की ये दोनों सूची समन्वय से जारी हुई है। इससे पहले 1 दिसंबर को जो ट्रांसफर की लिस्ट आयी थी, उसमें 70 से ज्यादा शिक्षकों के नाम शामिल थे। आज जो तबादले हुए हैं, उसकी लिस्ट इस प्रकार है।

Back to top button