हेडलाइन

शिक्षक ट्रांसफर : शिक्षकों का ट्रांसफर आर्डर हुआ जारी.. 20 दिन के भीतर ज्वाइन करने के आदेश

रायपुर 7 अक्टूबर 2022। शिक्षक की तबादला सूची जारी हुई है। नव गठित खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले से ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। अब तक सभी जिलों से ट्रांसफर आर्डर जारी हो चुके थे, सिर्फ खैरागढ़ छुईखदान गंडई का ट्रांसफर आदेश का इंतजार हो रहा था। सभी शिक्षकों को 20 दिन के भीतर ज्वाइन करने को कहा गया है। हालांकि ये आदेश भी 10 सितंबर के डेट से जारी हुआ है। इस लिस्ट में 46 शिक्षकों की सूची है।

Back to top button