पॉलिटिकलहेडलाइन

VIDEO : BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष का अजीबो गरीब बयान… हुंकार रैली से ठीक पहले बोली-‘महंगाई नहीं कांग्रेस को घेरना बड़ा मुद्दा है’

बिलासपुर 10 नवंबर 2022। भाजपा शुक्रवार को हुंकार रैली आयोजित कर रही है। महंगाई, प्रताड़ना, अपराध जैसे मुद्दों को लेकर  BJP महिला मोर्चा न्यायधानी में बड़ा प्रदर्शन कर रही है। बिलासपुर में करबला स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने महतारी हुंकार रैली के आयोजन की जानकारी दी। प्रदर्शन के पहले महिला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। शालिनी राजपूत ने कहा है कि महंगाई अभी कोई मुद्दा नहीं है। बल्कि, राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरना बड़ा मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि महंगाई अपने रेसो के हिसाब से आगे पीछे होते रहता है। महिला मोर्चा लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है, जिसमें महिला सुरक्षा और बढ़ते अपराध के साथ ही शराबबंदी को लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार के खिलाफ बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री रेणुका सिंह, सांसद संगीता यादव राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित महिला मोर्चा के अलावा प्रदेश की महिला पदाधिकारी और भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Back to top button