स्पोर्ट्स

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का नया शेड्यूल, जानिए कब और किससे होगी भिड़ंत

11 अगस्त 2023 आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। विश्व कप का यह ओपनिंग मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले के अलावा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होगी। वहीं 4 नवंबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम भिड़ेगी। इसके अलावा 10 नवंबर को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होगी जबकि 19 नवंबर का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का पहला मैच 6 अक्टूबर को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच 9 अक्टूबर को नीदरलैंड्स और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इस मैदान पर तीसरा मैच 10 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

भारत-नीदरलैंड मैच का भी शेड्यूल बदला

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 11 नवंबर को खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश मैच भारतीय समयनुसार सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा. इसी दिन यानि 11 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा. इसके अलावा भारतीय टीम के सामने नीदरलैंड की चुनौती 12 नवंबर को होगी. भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.

2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

8 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में

11 अक्टूबर- अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में

14 अक्टूबर- पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में 

19 अक्टूबर- बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में

22 अक्टूबर- न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 

29 अक्टूबर- इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में 

2 नवंबर- श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में

5 नवंबर- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में 

12 नवंबर- नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में.

Back to top button