टॉप स्टोरीज़हेडलाइन

मंडप में दुल्हन को छोड़कर दूल्हा फरार, जयमाला के बाद मंडप से फरार हुआ दूल्हा, हाथों में मेहंदी लगाकर मायूस बैठी रही दुल्हन

जनकगंज 13 फरवरी 2023: इन दिनों शादी से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। इन खबरों में कुछ विवादित होते हैं तो कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जो हंसी मजाक से भरपूर रहता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है, जहां शादी से पहले दूल्हा अपना शौक पूरा करना चाहता था। लेकिन दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे की डिमांड पूरी करने से मना कर दिया, तो दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया।

ग्वालियर शहर में बीती रात एक शादी के कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा मच गया जब दूल्हा दहेज में अपाचे गाड़ी देने की जिद पर अड़ गया। दूल्हे को दहेज में साइन बाइक दी जा रही थी जबकि दूल्हा अपाचे चाहता था। अपाचे गाड़ी नहीं मिलने पर उसने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। यही नहीं मौका देखकर वह मंडप से फरार हो गया। उसे जाने से रोकने गए दुल्हन के भाई की पिटाई भी कर दी गई। इसके बाद कन्या पक्ष के लोग थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पूरे बवाल के दौरान बारातियों का मुंह देखने लायक था।

यह घटना जनकगंज इलाके की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आराधना गार्डन में कुशवाह परिवार की बेटी की शादी थी। परिवार बहोड़ापुर थाना इलाके में रहता है। बारात शहर के ही माधवगंज क्षेत्र के बेलदारों के पुरा तारागंज से आई थी। बारात धूमधाम से पहुंची। कन्या पक्ष ने बारातियों का जमकर स्वागत-सत्कार किया। स्टेज वरमाला का आयोजन भी शांति से निपट गया। बाद में ऐसा वाकया हुआ की दूल्हा भड़क गया।

दूल्हा मोनू कुशवाहा स्टेज से मंडप के लिए जा रहा था तभी उसने देखा कि दहेज में उसे शाइन बाइक दी जा रही है। यह देख वह भड़क गया। मंडप पर पहुंचते ही सबसे पहले उसने अपाचे बाइक की मांग रखी। लोगों ने उसे खूब समझाया कि सभी गाड़ियां एक जैसी हैं। अपाचे महगी है। कन्या पक्ष के पास अभी इतना पैसा नहीं है लेकिन दूल्हा जिद पर अड़ गया कि उसे अपाचे बाइक ही चाहिए, नहीं तो वह फेरे नहीं लेगा।

लड़की के भाई और पिता आगे आए और दूल्हे को समझाया। कन्या पक्ष के लोग दूल्हे के सामने गिड़गिड़ाए। उसे हर तरह से मनाने की कोशिश की गई लेकिन वह जिद छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। वह शादी तोड़ने की धमकी देने लगा। जब दुल्हन के भाई ने इसका विरोध किया तो दूल्हे, उसके भाई और दूसरे लोगों ने उसे पीट दिया। इसके बाद दूल्हा अपने भाई के साथ भाग निकला।

घटना के बाद दुल्हन और उसका भाई जनकगंज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। कन्या पक्ष के लोगों ने पुलिस को पूरा घटनक्रम बताया और वीडियो भी दिखाए। इसके बाद दुल्हन के भाई की शिकायत पर दूल्हा मोनू कुशवाह, उसके पिता गुड्डू, भाई गोपी और गुलशन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने कहा की मामले की छानबीन की जा रही है।

Back to top button