Viral Video: सांड ने खतरनाक अंदाज में शख्स को उठाकर पटका, फिर जो हुआ…
नई दिल्ली 24 नवंबर 2022 पुरानी कहावत है बिना वजह किसी को ना तो परेशान करना चाहिए और ना ही पंगा लेना चाहिए। इंसान हो या फिर जानवर सभी पर ये नियम लागू होता है। क्योंकि, कई बार परिणाम काफी खतरनाक साबित हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियोVideo) देखने को मिल जाएंगे।
एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें एक शख्स जबरन सांड की सवारी करना चाह रहा था। परिणाम ये हुआ कि सांड ने शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। इतना ही नहीं लोग वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
ये तो हम सब जानते हैं सांड का स्वभाव गुस्सैल होता है। सांड कब, कहां किस पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो वो लोगों पर बुरी तरह हमला करता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स सांड पर बैठा हुआ है और उसे खुले मैदान में दौड़ाने की तैयारी कर रहा है।
लेकिन, सांड को अचानक काफी गुस्सा आ जाता है और वो बवाल काटने लगता है। कुछ समय तक तो शख्स सांड को काबू में किए रहता है। लेकिन, आखिरकार अंत में सांड उसे उठाकर पटक देता है। नजारा देखकर ऐसा लगता है शख्स काफी चोटें भी आई होगी।