पॉलिटिकल

मोबाइल रिपेयर करने वाले से चुनाव हार गये मुख्यमंत्री…….CM को हराने वाले इस युवा की कहानी जानिये….पास है एक खटारा बाइक और सिर्फ 75 हजार कैश… पिता मजदूर व मां चपरासी …

चंडीगढ़ 11 मार्च 2022। ….इसलिए लोकतंत्र में जनता को भगवान नहीं कहा जाता। जनता अपने पर आ जाये तो ना वो पैसा देखती है और ना ही रूतबा…जनता जिसे भी सर आंखों पर बिठाना चाहे, वो उसे ताज दिलाकर ही रूकती है। वैसा ही हुआ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ। सूबे के मुख्यमंत्री का कद, करोड़ों की संपत्ति, पार्टी का पूरा कैडर..जिनका मुकाबला एक अदना से मोबाइल मैकनिक से था। लेकिन जनता ने मुख्यमंत्री के बजाय अपना नेता उस मोबाइल मैकनिक को चुना।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकोर साहिब और भदोड़ दोनों जगहों से चुनाव हार गये। भदौड़ में चन्नी को आम आदमी पार्टी के लाभ सिंह उगोके ने बुरी तरह से हराया। चन्नी को 37500 वोट से हार झेलनी पड़ी। लाभ सिंह उगोके ने प्लंबर का कोर्स किया था और फिलहाल मोबाइल रिपयरिंग की दुकान चलाते हैं।

चन्नी के पास 7 करोड़ 97 लाख रुपये की संपत्ति है, वहीं उसकी पत्नी कमलजीत कौर के पास 4 करोड़ 18 लाख की संपत्ति है। इसके अलावे चन्नी के पास फार्चुयनर गाड़ी व चार करोड़ और उनकी पत्नी के पास ढ़ाई करोड़ की जमीन है। जबकि जिस उम्मीदवार लाभ सिंह ने उन्हें हराया है, उसके पास सिर्फ 75 हजार की संपत्ति है और एक खटारा बाइक है।

लाभ सिंह करना है कि उसे हटाने केलिए 5 करोड़ तक का आफर किया गया था, लेकिन उन्होंने अपना जमीर नहीं बेचा। लाभ सिंह के बारे में कहा जाता है कि वो 10 साल से आप से जुड़ा है और भगवंत सिंह मान के काफी करीबी है। लाभ सिंह के पिता मजदूर और मां एक प्राइवेट स्कूल में चपरासी है। लाभ की पत्नी घरेलू महिला है और उसके दो बच्चे हैं।

Back to top button