पॉलिटिकलहेडलाइन

हसदेव जंगल की कटाई रोकने यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष करेंगे भूख हड़ताल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बालोद 5 जनवरी 2024। हसदेव जंगल की कटाई रोकने के लिए युथ कांग्रेस अध्यक्ष ने भूख हड़ताल करने का फैसला लिया है। जिसके लिए देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर जंगल की कटाई नहीं रूकने तक भूख हड़ताल जारी रखने की बात का जिक्र किया गया है।


प्रदेशभर में लगातार हसदेव जंगल की कटाई का विरोध जारी है। बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार का पूतला फूंककर हसदेव जंगल की कटाई बंद करने के लिए विरोध जताया तो वहीं अब बालोद युथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने जंगल की कटाई रोकने के लिए भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। साजन पटेल ने अपने लेटर पैड में तहसील कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर 6 जनवरी से जिला सत्र न्यायालय के सामने जय स्तंभ चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।

Back to top button