हेडलाइन

सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेंड़, तीन नक्सली हुए ढेर

कांकेर 25 फरवरी 2024।
कांकेर जिले के नक्सली इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेंड़ हुई है। जिसमें सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि मुठभेंड़ में तीन नक्सली ढेर हो गये हैं। फिलहाल जवानों की ओर से सर्चिंग जारी है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल के जवानों को अंतागढ़ थानाक्षेत्र के कोयलीबेड़ा इलाके के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सुचना मिली। जिसके बाद जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेंड़ हो गई। जिसमें जवानों की ओर से की गई फायरिंग में तीन नक्सली मारे गये। वहीं सुरक्षा बल के जवानों को किसी तरह की हानि नहीं हुई है। तीनों मारे गये नक्सलियों के शव को जवानों ने बरामद कर लिया है। पूरे घटना की पुष्टि कांकेर पुलिस अधीक्षक कल्याण एलेसेला ने की है।

Back to top button