हेडलाइन

डाक्टर की करा दी किन्नर से शादी : 60 साल की उम्र में डाक्टर को शादी करनी पड़ी महंगी …. करा दी किन्नर से शादी…अब VIDEO जारी कर डाक्टर ने लगायी गुहार

कानपुर 21 अगस्त 2022। 60 साल की उम्र में डाक्टर को शादी करना महंगा पड़ गया। डाक्टर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी किन्नर है। अब बुजुर्ग डाक्टर ने वीडियो जारी कर गुहार लगायी है। बुजुर्ग ने कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो आत्महत्या कर लेगा। बुजुर्ग डाक्टर ने पत्नी और उसके भाई पर भी आरोप लगाए हैं। कानपुर के बिधनू में एक बुजुर्ग का वीडियो इंटरनेट मीडिया के सोशल प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 60 साल की उम्र बताने वाले बुजुर्ग ने किन्नर पत्नी के अन्याय से छुटकारा दिलाने की मांग थाना पुलिस समेत मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से की है। वीडियो में दिखने वाला बुजुर्ग बिधनू मझावन चौकी क्षेत्र के भारू बंगला गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। 

बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री सहायता पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है।भारू बंगला निवासी सत्यप्रकाश (65) गांव में ही क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सालों पहले पत्नी का बीमारी से निधन हो गया था। इसके बाद रिश्तेदारों के कहने पर उन्होंने 2017 में शादी कर ली। बाद में पता चला कि वह किन्नर है। पत्नी के किन्नर होने की बात पता चली तो उसके होश उड़ गए।

विरोध किया तो अनीता ने अपने पिता बाबूराम और भाई सनी, मिथुन, सुनील के साथ मिलकर उसपर संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जबरन मकान और क्लीनिक पर कब्जा करके बेघर कर दिया है। अब पत्नी व उसके भाई क्लीनिक में बैठने लगे, इसलिए किसी मरीज के साथ कोई घटना हो सकती है। वीडियो में बुजुर्ग ने कहा है कि थाना पुलिस समेत मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। गुरुवार को वकील से मिलने कचहरी गए बुजुर्ग अचानक तबियत बिगड़ने पर जमीन पर गिर पड़े। इसपर उन्हें शहर के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगा। थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने घटना की जानकारी से इन्कार करते हुए कहा कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Back to top button