क्राइमबिग ब्रेकिंग

गर्लफ्रेंड को मारा चाकू, फिर खुद को भी कर लिया घायल… दूसरे से अफेयर के शक में शुरू हुआ था विवाद…

धमतरी 10 मार्च 2023। जिले में भी बड़े शहरों की तर्ज पर अब घटनाएं होने लगी है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरतुली में प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने का बहाने बुलाने के बाद विवाद होने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने खुद को भी चाकू मार लिया। दोनों अलग-अलग अस्पताल में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरतुली निवासी सुरेंद्र सिन्हा का गांव के ही एक लड़की के साथ अफेयर था। दोनों गुरुवार रात मिलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद होने पर चाकूबाजी की घटना हो गई।

प्रेमी सुरेंद्र सिन्हा ने बताया कि वह गांव की एक लड़की से 3 साल से प्यार करता है। गुरुवार रात उसे मिलने के लिये बुलाया। प्रेमिका को डराने के लिए वो अपने साथ चाकू लेकर भी गया था। इस बीच लड़की के स्टेटस में किसी और देखकर युवक नाराज हो गया। प्रेमिका पर वो दूसरे के साथ अफेयर होने और दूसरे लड़के के साथ मिलने को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के बीच ही प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से जिद करने लगा। प्रेमिका ने शादी से इंकार किया तो प्रेमी ने उसे चाकू मार दिया। हालांकि युवक का कहना है कि उसने जान बूझकर चाकू नहीं मारा है। लड़की को खून निकलता देख प्रेमी ने भी खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। रात 12 बजे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।


अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने बताया कि खरतुली का युवक सुरेंद्र कुरूद में पढ़ने वाली गांव की युवती से प्रेम करता है। दोनों मिलने के लिए इकट्ठे हुए थे।किसी बात पर सुरेंद्र ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और खुद भी घायल हो गया। धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। दोनों अलग-अलग अस्पताल में भर्ती है।

Back to top button