टॉप स्टोरीज़

खेलते-खेलते बच्चे के सर में फंस गयी गुंडी…..घंटों जान पर बनी रही हालत, अस्पताल में मशक्कत के बाद निकाला गया गुंडी को सर से

राजनांदगांव 21 दिसंबर 2021। खेल-खेल में 2 साल की बच्चे की जान पर बन आयी। बच्ची ने सर में स्टील की गुंडी फंस गयी, काफी मशक्कत के बाद बच्चे के सर से गुंडी निकाली गयी। मामला राजनांदगांव के डोंगरगांव स्तित गुंगेरी नावागांव का है। जहां दोसाल के बच्चे दुष्यंत के सर में स्टील की गुंडी फंस गयी। बच्चा घर में खेल रहा था, वहीं उसकी मां पानी भरने गयी हुई थी। मां के सामने ही बच्चा गुंडी से खेल रहा था।

इसी दौरान गुंडी को बच्चे ने मुंडी को माथे में डाल दिया। गुंडी नहीं निकलते देख आसपास में कोहराम मच गया। पहले तो परिजनों ने ही गुंडी निकालने की कोशिश की, लेकिन गुंडी निकल नहीं रहा रहा था, लिहाजा बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां किसी तरह से गुंडी को निकाला गया।

जिस वक्त बच्चे के सर में गुंडी फंसा, उस वक्त बच्चा मां के पास ही खेल रहा था। मां का ध्यान बच्चे पर नहीं था, इसी दौरान जब बच्चे ने रोना शुरू किया, तब जाकर मां का ध्यान कया। आसपास के लोगो ने गुंडी को काटने की भी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। वहां काफी मशक्कत के बाद गुंडी को बच्चे के सर से निकाला गया।

Back to top button