विमान उड़ान भरने के लिए तैयार,लेकिन फ्लाइट में सीट से शीट हुआ गायब…
पुणे 27 नवंबर 2023|पुणे से नागपुर जाने वाली इंडिगो 6E-6798 विमान में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, किसी काम की वजह से पुणे से नागपुर जा रही यात्री सागरिका पटनायक ने देखा कि उनकी सीट का आधा कुशन गायब है।
सागरिका के पति सुब्रत पटनायक ने मीडिया को बताया, ‘एयरलाइन वालों ने उनकी पत्नी को खिड़की वाली सीट 10a आवंटित किया था, लेकिन जैसे ही वह अपने सीट पर पहुंची सीट की हालत देखकर वह दंग रह गई। उसने देखा की सीट पर कुशन ही गायब थे।’ उन्होंने आगे बताया कि उनकी पत्नी ने इसके बारे में वहां मौजूद कैबिन क्रू से बात की, लेकिन उन्होंने उसे सीट के नीचे देखने के लिए कहा। सागरिका ने हर जगह देखा, लेकिन उसे कुशन कहीं नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने फिर एक बार केबिन क्रू से इसके बारे में पूछा।
मुनाफा बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका’
इस घटना के बारे में सागरिका के पति ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इंडिगो, फ्लाइट 6ई 6798 सीट नंबर 10A, पुणे से नागपुर। आज की स्थिति, मुनाफा बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका, दयनीय।” उन्होंने सवाल उठाया कि फ्लाइट से कुशन कैसे गायब हो सकता है और उनके स्टाफ को इस बारे में पता क्यों नहीं चला?
‘यह निश्चित रूप से देखने में अच्छा नहीं’
वहीं इंडिगो ने उन्हें ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, “यह निश्चित रूप से देखने में अच्छा नहीं है। कई बार सीट कुशन वेल्क्रो से अलग हो जाता है। इसे हमारे दल की सहायता से पुनः स्थापित किया जा सकता है। इसके अलावा, आपकी प्रतिक्रिया समीक्षा के लिए संबंधित टीम के साथ साझा की जाएगी। आशा है भविष्य में आपकी बेहतर सेवा कर सकूंगा।”