हेडलाइन

कर्मचारियों के DA-HRA का मुद्दा सदन में गूंजा… विपक्ष ने कर्मचारियों की मांग को बताया जायज….सदन में शोर-शराबा… स्थगन लाकर चर्चा कराने…

रायपुर 25 जुलाई 2022। कर्मचारियों के हड़ताल का मुद्दा आज सदन में गूंजा। प्रश्नकाल के बाद कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा सदन में उठा। विपक्षी विधायकों ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की हड़ताल से पूरे प्रदेश का काम ठप पड़ा हुआ है। दफ्तर भी बंद है, स्कूल में भी शिक्षक नहीं है। शून्यकाल में कर्मचारियों की महंगाई भत्ता और गृहभाड़ा भत्ता के मांगों का समर्थन करते हुए विपक्ष ने तुरंत राज्य सरकार से कर्मचारियों की मांग को पूरा करने को कहा। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज प्रदेश के दफ्तरों में ताला लगा है। काम काज बूरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस मामले में स्थगन लाकर भाजपा ने चर्चा कराने की मांग की।

विपक्ष इस मामले में सभी कामों को रोककर चर्चा कराना चाह रहा था, लेकिन आसंदी ने विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के साथ सरकार ने वादाखिलाफी की है। उनकी मांगों को लकर गंभीरता से नहीं ले रही है। कर्मचारियों की मांग का विपक्ष ने समर्थन किया है। भाजपा विधायकों ने कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप्प होने पर नाराजगी जतायी है।

आपको बता दें कि इस मानसून सत्र में दूसरी बार कर्मचारियों और शिक्षकों का मुद्दा सदन में गूंजा है। इससे पहले शुक्रवार को सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति का मुद्दा भी विधानसभा में गूंजा था। विपक्ष ने इस मामले में काम रोकों प्रस्ताव की मांग की थी, लेकिन आसंदी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिसके बाद 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। आज फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर सदन गरमाया है। हालांकि आज भी इस पर चर्चा की मांग आसंदी ने खारिज कर दी।

Back to top button