CG- ब्यूटी पार्लर में युवती का शव मिलने से सनसनी, पार्लर की लड़कियों को भेजा गया था, आखिरी मैसेज….

Crime News:छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पलारी थाना क्षेत्र के बघेल कॉलोनी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 25 वर्षीय युवती स्वाति बघेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
काम करने वालों को भेजा था आखिरी मैसेज
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले स्वाति ने पार्लर में काम करने वालों को व्हाट्सऐप मैसेज के ज़रिए पार्लर बंद करने की सूचना दी थी। इसके कुछ देर बाद ही उसकी खुदकुशी की खबर सामने आई। इस आखिरी संदेश ने सबको झकझोर कर रख दिया है।
पठारीडीह गांव की रहने वाली थी स्वाति
स्वाति बघेल मूल रूप से पठारीडीह गांव की रहने वाली थी और कुछ समय से पलारी के बघेल कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चला रही थी। स्वावलंबी और मेहनती मानी जाने वाली स्वाति की इस तरह आत्महत्या कर लेना, उसके जानने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।
पुलिस जांच में जुटी, कारणों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मोबाइल, सोशल मीडिया संदेश और पार्लर की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें:
- मुख्यमंत्री के तीखे तेवर के बाद एक्शन में कलेक्टर,एकलव्य स्कूल छात्राओं के पैदल मार्च पर बड़ा एक्शन, प्राचार्य हटाए गए; अधीक्षक को नोटिस
- CG: सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले युवराज का पार्थिव शरीर पहुंचा दुर्ग, गमगीन माहौल में अंतिम विदाई
- शराब पीकर स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को भारी जुर्माने के साथ भेजा गया जेल, जुर्माना नहीं देने पर 40 दिन अतिरिक्त जेल
Nwnews24 Desk
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !
इनकी सभी खबरें पढ़ें →सम्बंधित खबरें

बिलासपुर में युवा वकील ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर मिला शव
5 hours पहले
CG: IPS अधिकारी के बेटे से मारपीट, चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों...
5 hours पहले
हसदेव नदी हादसा: दो और युवकों के शव बरामद, अब तक तीन की मौत
5 hours पहले




















