बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

छेड़खानी के आरोपी अफसर को हटाया गया, छेड़खानी मामले में दर्ज हुई थी FIR, ये है पूरा मामला

रायपुर 1 जुलाई 2023। राज्य सरकार ने उद्योग विभाग के अपर संचालक संतोष भगत को पद से हटा दियाहै। उन्हें उद्योग विभाग के डायक्टरेट से उद्योग वइभाग मंत्रालय में अटैच किया गया है। एडिश्नल डायरेक्टर संतोष भगत पर महिला अफसर के साथ छेड़खानी का आरोप था।डायरेक्टोरेट की एक महिला अफसर ने उद्योग विभाग के एडिशनल डायरेक्टर के खिलाफ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था पीड़ित महिला ने छेड़खानी का मामला तेलीबांधा थाने में दर्ज कराया था। तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में उद्योग विभाग के एडिशनल डायरेक्टर के खिलाफ धारा 341, 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया था।

डायरेक्टोरेट की महिला ने 31 मई को तेलीबांधा थाने में उद्योग विभाग के एडिशनल डायरेक्टर संतोष भगत के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने, रास्ता रोकने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में महिला अधिकारी ने पहले विशाखा कमेटी में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें अधिकारी ने समझौते की कोशिश की। हालांकि महिला अधिकारी समझौता करने के लिए तैयार नहीं थी और तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट लिखाने के लिए पहुंची। हफ्तेभर पहले जब महिला अधिकारी आफिस में काम करने का टाइम खत्म होने के बाद घर जाने के लिए निकल रही थी, तब संतोष भगत ने रास्ता रोका, अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके आधार पर तेलीबांधा थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी।

बताया जा रहा है कि भगत पर छेड़खानी का यह पहला मामला है। पांच साल पहले भी राजेंद्र नगर थाने में एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने भी भगत के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। हालांकि उस मामले में समझौता हो गया था। थाना प्रभारी उमेन्द्र टंडन का कहना है कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है आरोपित अभी फिलहाल फरार है।

Back to top button