तालाब किनारे आराम से बैठा था शख्स…. फिर ऐसा क्या हुआ की टेम्पो वाले ने दरवाजा खोल मारी लात…. वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी….
रायपुर 4 मार्च 2023 सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो शेयर किये जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं तो कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर मजा आ जाता है। यह फनी वीडियो या कॉमेडी वीडियो की श्रेणी में आते हैं। ऐसे वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। इस भागदौड़ भरी और तनाव भरी जिंदगी में अपना मूड हल्का रखने के लिए लोगों को कॉमेडी और फनी वीडियो देखने में खूब मजा आता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स को जोर की लात लगती है, वह छपाक से पानी के भीतर चला जाता है। वहीं, दूसरी तरफ गाड़ी वाला शख्स जोर की लात मारकर सीधे चलते बनता है। फिलहाल, यह समझ नहीं आया कि गाड़ी वाला शख्स तालाब किनारे बैठे शख्स को जोर की लात क्यों मारता है। हो सकता है कि यह वीडियो किसी कॉमेडी फिल्म का हिस्सा हो। फिलहाल, वीडियो देखकर यूजर्स को खूब मजा आया। वीडियो को comedy_video__99 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।