हेडलाइन

सरपंच से शुरू हुआ था ब्रह्मानंद नेताम का राजनीतिक करियर….. 2008 में मनोज मंडावी को हराकर पहुंचे थे विधानसभा…जानिए बीजेपी के उम्मीदवार बने ब्रह्मानंद के बारे में

रायपुर 15 नवंबर 2022। भाजपा ने भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में अपने पुराने नेता ब्रह्मानंद नेताम पर दांव लगाया है। 49 साल के ब्रह्मानंद नेताम 2008 में भानूप्रतापपुर विधानसभा से चुनाव जीत चुके हैं।

2008 में भानूप्रतापपुर विधानसभा से ब्रह्मानंद नेताम ने दिवंगत मनोज मंडावी को ही पराजित किया था। 2005 से सरपंच पद पर चुनाव जीतकर कर राजनीतिक दुनिया में कदम रखने वाले ब्रह्मानंद नेताम का एक बड़ा जातिगत वोट रहा है। सहज उपलब्धता और आम मतदाताओं के बीच गहरी पैठ की वजह से ही भाजपा ने ब्रह्मानंद नेताम को अपना प्रत्याशी बनाया है।

हालांकि कांग्रेस ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं, लेकिन दावा तो यही है कि दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी पर कांग्रेसी दांव लगाएगी। जानकारी के मुताबिक आज शाम तक कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर देगी। 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले नेताम गोंड जाति से आते हैं।

चारामा विकासखंड के कासावाही गांव के रहने वाले ब्रह्मानंद नेताम ने 2005 में सरपंच का चुनाव लड़ा। उससे पहले 2000 में वह शक्ति केंद्र के अध्यक्ष रहे थे। 2003 में चारामा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चुने गए। 2004 में एक बार फिर से कसावही ही गांव के सरपंच चुने गए।

2008 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें विधानसभा का टिकट दिया जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। 2010 राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा का उन्हें बनाया गया। 2012 में भारतीय जनता पार्टी के मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री रहे। ब्रह्मानंद नेताम अभी प्रदेश भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

Back to top button