हेडलाइन

दर्दनाक हादसा : खेल -खेल में बच्चे ने दबाया ट्रैक्टर का क्लच ,नीचे खेल रहे बच्चे की चली गई जान..

गरियाबंद 16 जनवरी2024 । देवभोग थाना इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां खेल खेल में एक बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय एक बच्चे ने ट्रैक्टर का क्लच दबा दिया जिससे ट्रैक्टर चल पड़ा और नीचे खेल रहे बच्चे को कुचल दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गरियाबंद जिले के देवभोग थाना इलाके के कुर्लापर गांव की है। जहां ट्रैक्टर के पास बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच एक बच्चा ट्रैक्टर के उपर चढ़ गया और उसका क्लच दबा दिया। ट्रैक्टर ढलान में खड़ा होने के कारण क्लच दबने से पीछे की ओर चल पड़ा। जिसके कारण ट्रैक्टर के पीछे खेल रहा 7 साल का बच्चा उसकी चपेट में आ गया और कुचला गया। आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले बच्चे ने दम तोड़ दिया था।

Back to top button